उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में पुलिस परेड ग्राउंड में जलेंगे 1.25 लाख दीये, धार्मिक-ऐतिहासिक स्थलों पर भी होगा दीप प्रज्वलन
बिलासपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत आज 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बिलासपुर जिले में लगभग 10 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
जिला स्तरीय ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में पुलिस परेड ग्राउंड में शाम 7 बजे से आयोजित होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में 1 लाख 25 हजार दीपों का प्रज्वलन किया जाएगा।
धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल भी होंगे रोशन
अभियान के तहत जिले के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को भी दीपों से रोशन किया जाएगा। रतनपुर में 11 हजार, बेलपान में 1100, ताला में 1100 तथा मल्हार में 11 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
इसके साथ ही जिले के चारों विकासखंडों की चयनित 44 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत घरों में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
बिल्हा विकासखंड की ग्राम पंचायतें
जनपद पंचायत बिल्हा अंतर्गत बैमा, कोरबी, लिमतरी, भटगांव, परसदा भ., सरवनदेवरी, उच्चभट्ठी, धमनी, अकलतरी एवं देवकिरारी में शत-प्रतिशत घरों में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
कोटा विकासखंड की ग्राम पंचायतें
जनपद पंचायत कोटा अंतर्गत नवागांव सल्का, अमाली, नगोई, खोंगसरा, बेलगहना, बानाबेल, पटैता, खैरझिट्टी, खरगहनी, मोहदा, बरद्वार एवं अमने में प्रत्येक घर में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
मस्तुरी विकासखंड की ग्राम पंचायतें
विकासखंड मस्तुरी के दर्रीघाट, सीपत, परसदावेद, बेलटुकरी, बिटकुला, खम्हरिया, गतौरा, पंधी, जोंधरा एवं गोपालपुर में भी शत-प्रतिशत घरों में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
तखतपुर विकासखंड की ग्राम पंचायतें
जनपद पंचायत तखतपुर के लोखंडी, बोड़सरा, बिनौरी, खपरी, घुटकू, अमसेना, खरकेना, कोड़ापुरी, विजयपुर, गनियारी, छतौना एवं खजुरीनवागांव में प्रत्येक घर में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
इसके अलावा जिले के हर गांव में 100 से ज्यादा आशीर्वाद के दीये जलाने की व्यवस्था की गई है।
शासकीय भवनों से लेकर हितग्राहियों के घरों तक जलेंगे दीये
अभियान के तहत आज शाम 7 बजे जिले के सभी शासकीय भवनों, विद्यालयों, पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं ग्राम पंचायतों में दीप प्रज्वलन किया जाएगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों के घरों में भी दीप जलाए जाएंगे।
महिला स्वसहायता समूहों की दीदियां विभिन्न स्थानों पर आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में सहयोग करेंगी।
बांध, बैराज और नहर शीर्ष भी होंगे रोशन
‘जल जन सेवा संकल्प’ के तहत जिले के बांध, बैराज, एनीकट एवं नहर शीर्षों पर भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इस तरह सेवा संकल्प अभियान के तहत बिलासपुर जिले में आज शाम एक साथ लगभग 10 लाख दीपों की रोशनी दिखाई देगी।