जशपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सहपाठी प्रदीप जैन के घर पहुंचकर स्व. ज्ञानचंद जैन को दी श्रद्धांजलि

जशपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सहपाठी प्रदीप जैन के घर पहुंचकर स्व. ज्ञानचंद जैन को दी श्रद्धांजलि

जशपुर, 10 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रविवार को कुनकुरी विकासखंड में अपने स्कूल के सहपाठी श्री प्रदीप कुमार जैन के निवास पहुंचकर उनके पिता स्वर्गीय श्री ज्ञानचंद जैन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत श्री जैन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री श्री साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने भी स्वर्गीय श्री ज्ञानचंद जैन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिवारजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।