जशपुर: राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, सेवा कार्यों के साथ मनाया उत्सव

जशपुर: राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, सेवा कार्यों के साथ मनाया उत्सव

जशपुर, 20 जून 2026। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Rahul Gandhi के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।

जन्मदिवस समारोह के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां उन्होंने सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए रक्तदान किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर सेवा और मानवता के कार्यों से जोड़ना संगठन की प्राथमिकता है। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जशपुर के पूर्व विधायक विनय भगत सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान हीरु राम, मनमोहन भगत, सतीश कुमार गुप्ता, अमित महतो, सहस्त्रांशु पाठक, निखिल रवानी, संजय लकड़ा, संजय राम, सन्नी गुप्ता, रमीज खान, अशरफ खान, विवेक अग्रवाल, विकास कुजूर एवं आसिफ खान सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के विचारों, सामाजिक न्याय की सोच और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से प्रेरणा लेकर कार्यकर्ता समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। रक्तदान जैसे आयोजनों के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।