कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियंताओं की बदली पदस्थापना, जशपुर के पत्थलगांव में भी नई जिम्मेदारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ी संख्या में अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। 18 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार विभाग के कार्यपालन अभियंता, प्रभारी कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियंताओं सहित 37 अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है।
शासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। स्थानांतरण के संबंध में मुख्यमंत्री का अनुमोदन भी प्राप्त किया गया है।
जशपुर के पत्थलगांव में भी बदली जिम्मेदारी
आदेश के अनुसार श्री संतोष नाग, कार्यपालन अभियंता, जो वर्तमान में परियोजना क्रियान्वयन इकाई, पत्थलगांव, जिला जशपुर में पदस्थ थे, उनका स्थानांतरण परियोजना क्रियान्वयन इकाई, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर किया गया है।
वहीं श्री ऐश्वर्य वर्मा, सहायक अभियंता, को प्रभारी कार्यपालन अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, पत्थलगांव, जिला जशपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
इन अधिकारियों की बदली पदस्थापना
1. श्री संतोष नाग, कार्यपालन अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: परियोजना क्रियान्वयन इकाई, पत्थलगांव, जिला जशपुर।
नई पदस्थापना: परियोजना क्रियान्वयन इकाई, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर।
2. श्री मोती राम सिंह, कार्यपालन अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: परियोजना क्रियान्वयन इकाई, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर।
नई पदस्थापना: परियोजना क्रियान्वयन इकाई, बलरामपुर।
3. श्री संतोष ठाकुर, कार्यपालन अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: परियोजना क्रियान्वयन इकाई, कबीरधाम।
नई पदस्थापना: परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक-2, भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर।
4. श्री चंद्राकरे, प्रभारी कार्यपालन अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक-2, भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर।
नई पदस्थापना: प्रभारी कार्यपालन अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक-1 गरियाबंद तथा अतिरिक्त प्रभार परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक-2 गरियाबंद।
5. श्री सच्चिदानंद कान्त, प्रभारी कार्यपालन अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: प्रभारी कार्यपालन अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, बलरामपुर।
नई पदस्थापना: प्रभारी कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, बलरामपुर तथा अतिरिक्त प्रभार ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग रामानुजगंज।
6. श्री परीक्षित सूर्यवंशी, कार्यपालन अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: परियोजना क्रियान्वयन इकाई, बिलासपुर।
नई पदस्थापना: कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, महासमुंद।
7. सुश्री लोलेन एक्का, कार्यपालन अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: आरआरएनएमयू, बिलासपुर।
नई पदस्थापना: कार्यपालन अभियंता, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण परियोजना मंडल, बिलासपुर।
8. श्री योगेश आनंद, कार्यपालन अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: परियोजना क्रियान्वयन इकाई, धमतरी।
नई पदस्थापना: कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।
9. सुश्री ममता तांबे, सहायक अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: सहायक अभियंता, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण परियोजना मंडल, रायपुर।
नई पदस्थापना: प्रभारी कार्यपालन अभियंता, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, मुख्यालय रायपुर।
10. श्री अमिताभ कश्यप, सहायक अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: अनु-अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग, बिल्हा, जिला बिलासपुर।
नई पदस्थापना: प्रभारी कार्यपालन अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, बिलासपुर।
11. श्री गोपाल सिंह सिदार, कार्यपालन अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: परियोजना क्रियान्वयन इकाई, राजपुर, जिला बलरामपुर।
नई पदस्थापना: कार्यपालन अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, कोरिया।
12. श्री अभिषेक पाटकर, सहायक अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: सहायक अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, गरियाबंद।
नई पदस्थापना: कार्यपालन अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक-1 एवं 2, अंबिकापुर, जिला सरगुजा।
13. श्री दीपक कुमार बंसोड़े, सहायक अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: सहायक अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।
नई पदस्थापना: प्रभारी कार्यपालन अभियंता, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क विकास योजना प्रकोष्ठ, रायपुर।
14. श्री अश्वनी पटेल, कार्यपालन अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: कार्यपालन अभियंता, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण परियोजना मंडल, बिलासपुर।
नई पदस्थापना: कार्यपालन अभियंता, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण परियोजना मंडल, दुर्ग।
15. श्री पद्मसंभव मिश्रा, सहायक अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: प्रभारी कार्यपालन अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, राजनांदगांव।
नई पदस्थापना: प्रभारी कार्यपालन अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, सूरजपुर।
16. श्री विजय कुमार माण्डवे, सहायक अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: सहायक अभियंता, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना प्रकोष्ठ, रायपुर।
नई पदस्थापना: प्रभारी कार्यपालन अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, जांजगीर-चांपा।
17. श्री बलराम सिंह ठाकुर, कार्यपालन अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: कार्यपालन अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, कोंडागांव तथा अतिरिक्त प्रभार केशकाल।
नई पदस्थापना: कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, बलौदाबाजार।
18. श्री रामनारायण भारद्वाज, सहायक अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: सहायक अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।
नई पदस्थापना: प्रभारी कार्यपालन अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, राजनांदगांव तथा अतिरिक्त प्रभार खैरागढ़।
19. श्री जितेन्द्र मेश्राम, प्रभारी कार्यपालन अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: प्रभारी कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, दुर्ग।
नई पदस्थापना: प्रभारी कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, कांकेर।
20. श्री बाबू लाल सिंह, कार्यपालन अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, मरवाही।
नई पदस्थापना: कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।
अधिकारियों की नई पदस्थापना का सिलसिला जारी
21. श्री लोकेश्वर अण्डारी, सहायक अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: अनु-अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग, बस्तर।
नई पदस्थापना: प्रभारी कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, कोंडागांव।
22. सुश्री अनुराधा पैकरा, सहायक अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: सहायक अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, कोरिया।
नई पदस्थापना: प्रभारी कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, मनेन्द्रगढ़।
23. सुश्री धनश्री टॉप्पो, सहायक अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: अनु-अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग, लुण्ड्रा, जिला सरगुजा।
नई पदस्थापना: प्रभारी कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, बैकुण्ठपुर, जिला कोरिया।
24. श्री सुरेश कुमार बांधे, सहायक अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: अनु-अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग, कोटा, जिला बिलासपुर।
नई पदस्थापना: प्रभारी कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, दुर्ग।
25. श्री तीरथ राम आर्मी, सहायक अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: अनु-अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग, गौरेला।
नई पदस्थापना: प्रभारी कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, मरवाही।
26. श्री दशरथ लाल सोनवानी, सहायक अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: अनु-अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग, पामगढ़।
नई पदस्थापना: प्रभारी कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, सारंगढ़।
27. श्री गणेश राम भपवार, सहायक अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: सहायक अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, बालोद।
नई पदस्थापना: प्रभारी कार्यपालन अभियंता, आरसीटीआरसी, नवा रायपुर।
28. श्री नरेन्द्र कुमार कौशिक, सहायक अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: सहायक अभियंता, आरआरएनएमयू, बिलासपुर।
नई पदस्थापना: प्रभारी कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, बेमेतरा।
29. सुश्री अश्वनी बजारे (चतुर्वेदी), सहायक अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: सहायक अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, रायपुर।
नई पदस्थापना: प्रभारी कार्यपालन अभियंता, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, मुख्यालय रायपुर।
30. श्री सुरेन्द्र कुमार पटेल, सहायक अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: सहायक अभियंता, ग्रामीण विकास संभाग, कबीरधाम।
नई पदस्थापना: प्रभारी कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण विकास संभाग तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, कबीरधाम।
31. श्री विनोद सेन, सहायक अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: सहायक अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, सक्ती।
नई पदस्थापना: प्रभारी कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, सक्ती।
32. श्री ऐश्वर्य वर्मा, सहायक अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: प्रभारी कार्यपालन अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, जांजगीर-चांपा।
नई पदस्थापना: प्रभारी कार्यपालन अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, पत्थलगांव, जिला जशपुर।
33. श्री दिलीप मिंज, कार्यपालन अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: कार्यपालन अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, कोरिया।
नई पदस्थापना: कार्यपालन अभियंता, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण परियोजना मंडल क्रमांक-1, अंबिकापुर।
34. श्री आनंद राम ध्रुव, कार्यपालन अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, महासमुंद।
नई पदस्थापना: कार्यपालन अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, धमतरी।
35. श्री विकास कौशिक, सहायक अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: प्रभारी कार्यपालन अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक-1 एवं 2, अंबिकापुर तथा प्रभारी कार्यपालन अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, कवर्धा।
नई पदस्थापना: प्रभारी कार्यपालन अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, कवर्धा, जिला कबीरधाम।
36. श्री अंतोनी तिर्की, कार्यपालन अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: कार्यपालन अभियंता, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण परियोजना मंडल क्रमांक-1, अंबिकापुर।
नई पदस्थापना: कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, अंबिकापुर।
37. श्री अविनाश मिंज, सहायक अभियंता
वर्तमान पदस्थापना: प्रभारी कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, अंबिकापुर।
नई पदस्थापना: प्रभारी कार्यपालन अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, मुंगेली।
आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए हैं और अधिकारी अपने नए पद पर आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई रूप से पदस्थ रहेंगे।
शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि उक्त स्थानांतरण के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त है। आदेश 18 अगस्त 2026 से तत्काल प्रभावशील होगा।