इंदिरा गांधी के शहादत दिवस एवं टीएस बाबा के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने लगाया रक्तदान शिविर ,21 युवाओं ने किया रक्तदान, मानवता की सेवा का दिया संदेश
जशपुर/कांसाबेल। भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री, आयरन लेडी एवं भारत रत्न से सम्मानित स्वर्गीय इंदिरा गांधी के शहादत दिवस तथा छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के जन्मदिन के अवसर पर जिला युवा कांग्रेस जशपुर के तत्वावधान में कांसाबेल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 21 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। युवाओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की।
इस आयोजन के माध्यम से युवा कांग्रेस ने समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए आगे आने का संकल्प दोहराया।
इन युवाओं ने किया रक्तदान एवं आयोजन में निभाई सहभागिता
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अभिमन्यु सिदार, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस अजित साय, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि शर्मा, टिंकू बंसल, हर्षविजय खाखा, छोटू शर्मा, रंजीत यादव, अंकित गोयल, सुरजनाथ विश्वकर्मा, राहुल यादव, सहदेव सिदार, खिरोधर यादव, संजय कुमार, मनोज सरकार, मो. खुर्शीद, मनीष विश्वकर्मा, हेडविक तिर्की, साकेत अग्रवाल, इस्लाम खान, एरिक टोप्पो, सूर्यप्रकाश बरवा, वेदप्रकाश भगत, गोरीद यादव एवं सोनू खान सहित कई अन्य युवाओं ने रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाई।