प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत
जशपुरनगर 25 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम मरंगी निवासी स्व. भुली बाई का सांप के काटने से 17 जुलाई 2025 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पति बन्धू राम हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार ग्राम दनगरी निवासी स्व. ललकी पहाड़िया का नदी के पानी में डूबने से 09 अगस्त 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पति सुखू पहाड़िया हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।