जशपुर के रामप्रसाद साय को मिली अहम जिम्मेदारी, आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनाए गए
जशपुर। राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस के चेयरमैन विक्रांत भूरिया ने प्रदेश आदिवासी कांग्रेस, छत्तीसगढ़ की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी में बगीचा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामप्रसाद साय को जशपुर जिला आदिवासी कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
श्री रामप्रसाद साय लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। वे पूर्व में प्रदेश कोरवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व भी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक सक्रियता एवं आदिवासी समाज के बीच उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आदिवासी बाहुल्य जिला जशपुर में यह नियुक्ति कांग्रेस संगठन को नई मजबूती देगी। विशेष रूप से कोरवा समाज सहित आदिवासी समुदाय के बीच संगठन के विस्तार और जनसंपर्क को सशक्त बनाने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर के अध्यक्ष श्री यू. डी. मिंज ने श्री रामप्रसाद साय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, "रामप्रसाद साय के संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक कार्यों और नेतृत्व क्षमता का लाभ निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी को मिलेगा। उनके नेतृत्व में आदिवासी कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी तथा संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।"
श्री रामप्रसाद साय की नियुक्ति पर जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।