रायपुर: मुख्यमंत्री निवास में सुना गया प्रधानमंत्री का नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर संबोधन
रायपुर, 19 अप्रैल 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, महापौर मीनल चौबे तथा महिला बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा सहित अन्य महिला जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को सशक्त करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सशक्तिकरण को लेकर सकारात्मक चर्चा भी की गई।